शामली, मार्च 24 -- शामली। जनपद के अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा 4 माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। उपायुक्त उद्योग रितिका गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत सामूहिक प्रशिक्षण योजना के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में 1 माह का सैद्धांतिक और 3 माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस योजना के तहत टेलरिंग ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवेदन के लिए अभ्यर्थी का अन्य पिछड़ा वर्ग से होना अनिवार्य है। गैर-तकनीकी प्रशिक्षण के लिए पढ़ने-लिखने का ज्ञान तथा तकनीकी प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम 8वीं पास योग्यता निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी 5 ...