रुद्रपुर, जून 18 -- रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए जिला प्रभारी और सह-प्रभारियों की घोषणा की है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी तरुण बंसल की सहमति से की गई हैं। घोषित सूची के अनुसार गोविंद वर्मा को काशीपुर जिला प्रभारी और प्रेमपाल गंगवार को जिला सह-प्रभारी बनाया गया है। वहीं पवन भारद्वाज को ऊधम सिंह नगर जिला प्रभारी और वीरेंद्र जायसवाल को जिला सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पिछड़ा वर्ग समाज के बीच पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने की अपेक्षा जताई है। नियुक्तियों के बाद कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए सभी पदाधिका...