रांची, अक्टूबर 25 -- रांची। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में जनगणना 2027-28 की प्रश्नावली में ओबीसी के लिए एससी/एसटी की तर्ज पर अलग और स्पष्ट कॉलम निर्धारित करने की मांग की गई। राजेश गुप्ता ने कहा कि आजादी के बाद प्रमाणिक आंकड़ा न होने से शिक्षा, रोजगार, आरक्षण और निकायों में प्रतिनिधित्व की नीतियां तथ्याधारित नहीं बन पातीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...