ओबीसी मोर्चा ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों का हुआ स्वागत
रुद्रपुर, मार्च 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्या और जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को आगामी चुनावों और बूथ स्तर पर मजबूती के लिए मंत्र दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि रस्तोगी ने पदाधिकारियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। रस्तोगी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कई पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष पद मिलने के बाद भी न तो प्रदेश नेतृत्व से मिले और न ही सांगठनिक बैठकों में सक्रिय दिख रहे हैं। कहा पहचान केवल काम और सक्रियता से होगी। उदासीनता बरतने वालों के लिए संगठन में कोई स्थान नहीं है। यहां जिला उपाध्यक्ष हरजीत राठी, जिला उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अनिल च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.