ओबीसी मोर्चा तीन चरण में करेगा आंदोलन
रांची, अगस्त 24 -- रांची। केंद्र सरकार द्वारा जाति जनगणना की घोषणा के बाद भी पहले चरण (हाउस-लिस्टिंग एवं प्री-टेस्ट) में ओबीसी कॉलम शामिल नहीं करने के खिलाफ राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा झारखंड तीन-चरणीय राज्यव्यापी आंदोलन करेगा। यह निर्णय रविवार को हरमू में बैठक में लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता कहा कि आंदोलन के प्रथम चरण के तहत काला रिबन लगाकर ज्ञापन अभियान चलेगा। सांसदों/विधायकों तथा प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। द्वितीय चरण में एक दिवसीय उपवास लोकभवन के समक्ष होगा। तृतीय चरण में दिल्ली में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्रालय और महा पंजीयक एवं जनगणना आयुक्त को संयुक्त ज्ञापन सौंपने के लिए बड़ा प्रतिनिधिमंडल प्रदर्शन करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.