रांची, अप्रैल 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान पर होने वाली चर्चा से पहले राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने ओबीसी महिलाओं के लिए उप-आरक्षण की मांग की है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि लोकसभा के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के दौरान महिला आरक्षण के भीतर ओबीसी महिलाओं के लिए 50% उप-आरक्षण का प्रावधान किया जाए। मोर्चा का कहना है कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण में यदि ओबीसी महिलाओं को अलग से प्रतिनिधित्व नहीं मिला तो सामाजिक न्याय का उद्देश्य पूरा नहीं होगा। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल को जनगणना से दूर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.