रिषिकेष, अगस्त 22 -- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए कांग्रेस अपने संगठन का लगातार विस्तार कर रही है और नए-नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देकर जन-जन तक कांग्रेस की नीतियां पहुंचाने का आह्वान किया जा रहा है। शनिवार को नगर कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ की ओर से डोईवाला ब्लॉक कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को नई ऊर्जा देने का काम करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...