अलीगढ़, जुलाई 21 -- अलीगढ़। कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में ओबीसी समाज पर बढ़ते अत्याचार, हत्या और शोषण के खिलाफ प्रदर्शन किया। ओबीसी समाज के सम्मान, सुरक्षा और न्याय की मांग को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एससीएम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ शेरपाल सिंह सविता ने कहा है उत्तर प्रदेश में ओबीसी वर्ग के लोगों के साथ बढ़ रहे अत्याचार, हत्याएं, फर्जी एनकाउंटर, थानों में कस्टोडियल मौतों तथा प्रशासनिक उत्पीड़न के मामलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। कहा कि वर्ष 2017 के बाद से प्रदेश में सामंतवादी सोच को बढ़ावा मिलने के कारण पिछड़े वर्ग के लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना है। यह भी पढ़ें- ओबीसी समाज पर बढ़ते अत्याचार, हत्याओं और शोषण के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन ...