ओबीसी छात्र कल से कर सकेंगे छात्रवृत्ति के लिए आवेदन
लखनऊ, अगस्त 9 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता ओबीसी छात्र मंगलवार से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे। छात्रवृत्ति पाने के लिए छात्र 21 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से कक्षा नौ व कक्षा 10 और इंटरमीडिएट से लेकर उच्च शिक्षा तक के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन का कार्यक्रम जारी किया गया है। शैक्षिक सत्र 2026-27 के छात्रों से अपील की गई है कि वह आवेदन प्रक्रिया तय समय में पूरी करें। पिछले वर्ष 2025-26 में पिछड़ा वर्ग के 36 लाख से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति दी गई थी। ऐसे छात्र जिनके अभिभावक की वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम है, तो वह छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे। पात्र छात्रों का सत्यापन करने के बाद उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.