ओबीसी छात्रों के लिए नि:शुल्क ओ लेवल प्रशिक्षण
बहराइच, जून 24 -- बहराइच। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मंजरी भारद्वाज ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले ओबीसी युवक-युवतियों को निःशुल्क ओ लेवल/ट्रिपल सी कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताया कि अभिभावक की वार्षिक आय एक लाख से अधिक न हो, अभ्यर्थी पिछड़ी जाति का हो, शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट न्यूनतम और किसी संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो। कहा कि मान्यता प्राप्त संस्थानों में प्रशिक्षण होगा। ऑनलाइन आवेदन 10 जुलाई तक करें। आवेदन के बाद पूर्ण फॉर्म समस्त संलग्नकों सहित विकास भवन स्थित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करें। यह भी पढ़ें- तहसीलों में किसानों के साथ हो रहा अन्याय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.