ओबीसी कॉलम के लिए पिछड़ा वर्ग का मशाल जुलूस पांच को
रांची, सितम्बर 30 -- खूंटी, संवाददाता। केंद्रीय पिछड़ी जाति संघर्ष समिति के निर्देश पर सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची और लोहरदगा के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें जातीय जनगणना के प्रारूप में ओबीसी के लिए अलग कॉलम नहीं होने पर आंदोलन का निर्णय लिया गया। समिति के अनुसार, प्रारूप में एसटी, एससी और अन्य वर्गों के लिए कॉलम हैं, लेकिन पिछड़ा वर्ग के लिए अलग कॉलम नहीं है। इससे ओबीसी वर्ग में आक्रोश है। समिति के जितेंद्र कश्यप ने बताया कि पांच अक्तूबर को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। छह अक्तूबर को दुकानें बंद कर चक्का जाम किया जाएगा। सात अक्तूबर को उपायुक्त कार्यालय परिसर में धरना दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- कांग्रेस का ओबीसी के मुद्दों पर पांच को लखनऊ में प्रदर्शन इसके बाद केंद्र और राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। आवश्यक सेवाओं को बंदी से मुक्त रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.