ओबीसी के लिए अलग कॉलम जरूरी : राजेन्द्र
रांची, अक्टूबर 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पिछड़ा वर्ग की विभिन्न मांगों को लेकर आगामी पांच अक्तूबर को मशाल जुलूस तथा छह अक्तूबर को रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा बंद का आह्वान किया गया है। पिछड़ा वर्ग केंद्रीय समिति के अध्यक्ष उदासन नाग ने मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद को इसकी जानकारी देते हुए आंदोलन को समर्थन देने का आग्रह किया है। विचार-विमर्श के बाद मोर्चा की कोर कमेटी ने बंद और आंदोलन के समर्थन की घोषणा की। राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि जातीय जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम होना बेहद जरूरी है। इससे समाज की वास्तविक जनसंख्या के साथ उसकी सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति के आंकड़े सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि इस लोकतांत्रिक आंदोलन में मोर्चा पिछड़ा वर्ग के साथ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.