साहिबगंज, मई 4 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी के तत्वावधान में सोमवार को शेरशाहबादी समुदाय के सैकड़ों लोगों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार से यहां प्रखंड कार्यालय के मेन गेट पर बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू किया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित इस धरना में काफी संख्या में शेरशाहबादी मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर शेरशाहबादी समुदाय को जाति प्रमाण पत्र देने समेत अन्य नारे लगाते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

समुदाय की मांगें धरना पर बैठे सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने कहा कि शेरशाहबादी समाज लंबे समय से सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक रूप से पिछड़ा हुआ है। वर्ष 2014 से पहले तक अंचल कार्यालय से इस जाति के लोगों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के तहत जाति प्रमाण पत्र निर्ग...