ओबीसी कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय अदफा में शुरू होगा दीदी की रसोई
बक्सर, जून 18 -- युवा पेज के लिए पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की मंत्री रमा निषाद करेंगी उद्धाटन बक्सर, हमारे संवाददाता। डुमरांव प्रखंड के हरनिचट्टी (अदफा) में संचालित ओबीसी कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय में दीदी की रसोई का शुभारंभ शुक्रवार को हो रहा है। इसका उद्धाटन पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की मंत्री रमा निषाद करेंगी। इस आशय की जानकारी जीविका डीपीएम दयानिधि पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि दीदी की रसोई का संचालन जीविका दीदियों (स्वयं सहायता समूह की महिलाओं) के माध्यम से होता। यह पहल न केवल विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं संतुलित भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को आजीविका एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ने का भी सशक्त माध्यम बनेगी। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.