बुलंदशहर, जून 22 -- उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर प्रशासनिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है। राज्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग ने चुनावों के मद्देनजर जिले की कुल आबादी और विगत वर्षों में लागू रहे आरक्षण का डाटा मांगा है। आज 22 जून को ओबीसी आयोग की उच्चस्तरीय टीम मेरठ मंडल के दौरे पर आ रही है। इस दौरे के तहत टीम के बुलंदशहर आगमन की भी पूरी संभावना बनी हुई है। आयोग के इस सक्रियता के बाद जिला प्रशासन और पंचायती राज विभाग ने सभी आवश्यक आंकड़े जुटाने और रिपोर्ट तैयार करने की कवायद को शुरू कर दिया है। जिले में वर्ष 2011 की जनगणन के आधार पर ओबीसी की जनसंख्या 13.51 लाख से अधिक है और पंचायत चुनावों में आरक्षण के हिसाब से ओबीसी वर्ग को हिस्सेदारी दी गई है। विभाग के अनुसार टीम मेरठ में आकर सभी जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ओबीसी के ...