ओबीसी, दलितों पर अपमानजनक टिप्पणियां करने वालो पर हो कार्रवाई
इटावा औरैया, जुलाई 24 -- इटावा, संवाददाता। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सुभासपा ने शुक्रवार को जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित दो ज्ञापन सौंपे। इनमें एक ज्ञापन में पिछड़े, अतिपिछड़े, दलित व वंचित समाज के विरुद्ध जातिसूचक व आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। दूसरे ज्ञापन में सरकार की जीरो पॉवर्टी योजना व प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की गई है। सुभासपा जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज कश्यप ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ केवल वास्तविक पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए। समाज के किसी भी वर्ग के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- आपत्तिपूर्ण टिप्पणी करने वाले नेताओं पर कार्रवाई को सौंपा ज्ञापन ज्ञापन देने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.