देहरादून, जुलाई 1 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तरांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आर. वर्ल्ड इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग (डब्ल्यूआईआर) की ओर से घोषित आउटकम-बेस्ड एजुकेशन (ओबीई) रैंकिंग 2026 में विश्वविद्यालय ने शीर्ष 'प्लेटिनम बैंड' प्राप्त किया है। दावा है कि इस प्रतिष्ठित रैंकिंग में प्लेटिनम बैंड हासिल करने वाला उत्तरांचल विश्वविद्यालय पूरे उत्तराखंड का एकमात्र विश्वविद्यालय बन गया है।इस राष्ट्रीय रैंकिंग में उत्तरांचल विश्वविद्यालय को देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय और बीआईटीएस पिलानी के साथ स्थान मिला है, जो इसकी वैश्विक गुणवत्ता को दर्शाता है। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी ने इस सफलता...