औरंगाबाद, दिसम्बर 29 -- ओबरा प्रखंड में धान खरीद की गति धीमी रहने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सहकारिता विभाग ने प्रखंड के लिए 24 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य तय किया है जिसे विभिन्न क्षेत्रों में पैक्सों के माध्यम से पूरा किया जाना है, लेकिन खरीद की रफ्तार अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। पैक्स द्वारा धान अधिप्राप्ति में रुचि नहीं दिखाने के कारण किसान मजबूरी में कम दाम पर खुले बाजार में धान बेच रहे हैं। सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, लेकिन खरीद नहीं होने से किसान 17 सौ रुपए प्रति क्विंटल तक में बिक्री करने को विवश हैं। क्षेत्र में लगभग 40 प्रतिशत से अधिक दवनी पूरी हो चुकी है, इसके बावजूद पैक्स में खरीद नहीं बढ़ रही है। ओबरा में अब तक व्यापार मंडल में ही सबसे अधिक धान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.