औरंगाबाद, अप्रैल 19 -- ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री कृष्ण सिंह स्मृति भवन में रविवार को भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कृष्ण सिंह स्मृति मंच के उपाध्यक्ष सह पूर्व बसपा विधानसभा प्रत्याशी संजय कुमार शर्मा ने की, जबकि संचालन सहजानंद कुमार डीकु ने किया। स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने उनके जीवन, आदर्शों और समाज के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। संजय कुमार शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम त्याग, तपस्या, पराक्रम और धर्म के प्रतीक थे तथा उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा देते हैं। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम के आदर्शों से लें प्रेरणा उन्होंने ल...