औरंगाबाद, जून 5 -- ओबरा थाना क्षेत्र के ओबरा बाजार स्थित छठ घाट के समीप शनिवार को लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम चार बजे से शुरू होगा। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। ग्रामीण अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। गोष्ठी में जमीन विवाद, शराब एवं नशाखोरी, साइबर अपराध तथा महिला सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा होगी और समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ेगा तथा अपराध नियंत्रण में जनसहयोग मिलेगा। यह भी पढ़ें- ओबरा में आज होगी लोक संवाद गोष्ठी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...