औरंगाबाद, दिसम्बर 25 -- ओबरा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आज विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 केवी फीडर में निर्माण कार्य को लेकर विभाग ने आदेश जारी किया है। कनीय विद्युत अभियंता मिहिर कुमार उपाध्याय ने बताया कि फीडर निर्माण कार्य के कारण सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस अवधि में उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य समय सीमा के भीतर पूरा करने की अपील की गई है। शाम 4 बजे के बाद विद्युत आपूर्ति पुनः सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.