सोनभद्र, फरवरी 2 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। ओबरा ब ताप विद्युत गृह की 200 मेगावाट क्षमता की 13वीं इकाई तकनीकी गड़बड़ी के कारण सोमवार को बंद हो गई। वही 12वीं इकाई भी शुक्रवार की देर रात से ही बंद चल रही है। ओबरा सी परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता की दूसरी इकाई भी टेस्टिंग को लेकर बंद चल रही है। बंद इकाई को चालू करने को लेकर परियोजना अधिकारी एवं कर्मचारी युद्ध स्तर पर जुटे हुए है। ओबरा बिजली घर से बिजली उत्पादन कम होने से प्रदेश में बिजली संकट बढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता। समाचार लिखे जाने तक ओबरा ब ताप विद्युत गृह की 200 मेगावाट की 9वीं इकाई से 133 मेगावाट, 10वीं इकाई से 113 मेगावाट, 11वीं इकाई से 88 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था। वही ओबरा सी परियोजना की 660 मेगावाट की पहली इकाई से लगभग़ 152 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। इस मामले को ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.