सोनभद्र, अप्रैल 29 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के वाणिज्य विभाग में बुधवार को विद्यार्थियों के शैक्षणिक कौशल को निखारने के उद्देश्य से अच्छी सर्वेक्षण शोध परियोजना रिपोर्ट कैसे लिखें नामक विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता वाणिज्य विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर विकास कुमार ने तकनीकी सत्र का संचालन करते हुए व्यावहारिक जानकारी देते हुए बताया कि एक सर्वे रिसर्च प्रोजेक्ट कैसे बनाया जाता है। उन्होंने डेटा कलेक्शन, प्रश्नावली तैयार करने और रिपोर्ट की रूपरेखा तैयार करने की चरणबद्ध प्रक्रिया समझाई। आयोजन सचिव असिस्टेंट प्रोफेसर ​डॉ. विभा पांडेय ने शोध की महत्ता पर विस्तार से प्रक...