ओबरा नपं में वॉटर स्प्रिंकलर मशीन से पानी का हुआ छिड़काव
सोनभद्र, मई 22 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। औद्योगिक क्षेत्र ओबरा और आस-पास के इलाकों में उड़ती धूल और बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस लिया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के वायु प्रदूषण को रोकने के संदर्भ में जारी किए गए कड़े निर्देशों का असर अब जमीनी स्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। डीएम के निर्देशों पर ओबरा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम सड़कों पर उड़ने वाली धूल और प्रदूषण को शांत करने के लिए आधुनिक वॉटर स्प्रिंकलर मशीन को मैदान में उतार चुकी है। अधिशासी अधिकारी की तरफ से इस पूरी कार्य प्रणाली की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का पालन पूरी पारदर्शिता के साथ हो सके। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह के लोगों का हाल बेहाल, आक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.