औरंगाबाद, मई 17 -- ओबरा थाना क्षेत्र में देवी मंदिर के पास से शुक्रवार को वट सावित्री पूजा के दौरान एक 4 वर्षीय बच्चा गायब हो गया। बच्चे के अपहरण की आशंका जताई गई है। इस मामले में ओबरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह भी पढ़ें- ओबरा देवी मंदिर के पास से बच्चा गायब, अपहरण की आशंकामामले का विवरण ओबरा निवासी सुधीर प्रसाद ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया है कि उनकी पत्नी नेहा कुमारी वट सावित्री पूजा करने के लिए ओबरा के देवी मंदिर के पास गई हुई थी। पूजा के दौरान ही करीब 10 बजे पुत्र आद्विक कुमार लापता हो गया। इसकी सूचना पर ओबरा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। डायल 112 की टीम भी पहुंची तथा सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया है।सीसीटीवी फुटेज इस सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक महिला उनके पुत्र का हाथ पकड़े हुए ले जा रही है। काफी खोजबीन भ...