ओबरा थाना क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल
औरंगाबाद, मई 4 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। अनुमंडल दाउदनगर अंतर्गत ओबरा थाना क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा को लेकर विभिन्न स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को आग से बचाव और उससे निपटने के तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के तहत ग्राम बेल रोड, पंचायत सनहुली, वार्ड संख्या आठ स्थित फर्नीचर दुकान, सरसौली पंचायत के वार्ड संख्या-14 में किसानों के बीच एवं वार्ड संख्या आठ में ग्रामीणों तथा सनहुली पंचायत के वार्ड संख्या-10 में किसानों के बीच मॉक ड्रिल कर जागरूकता फैलाई गई। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने इस दौरान आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, प्राथमिक उपायों और सुरक्षा उपकरणों के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। लोगों को यह बताया गया कि छोटी-छोटी सावधानियों को अपनाकर बड़ी घटनाओं से बचा जा सकता है। इस मॉक ड्रिल में अग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.