औरंगाबाद, जून 2 -- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार सरकार के मुख्य सचिव ने राज्य के सभी डीएम एवं प्रमंडलीय आयुक्तों के साथ नव स्वीकृत डिग्री कॉलेजों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा मंगलवार को की। 1 जुलाई से राज्य के 211 नए डिग्री कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ करने की योजना है जिसको लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।

नए कॉलेजों की पहचान औरंगाबाद जिले में मदनपुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, पिरवां तथा ओबरा प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, करसावां को डिग्री कॉलेज संचालन के लिए चिन्हित किया गया है। इन दोनों संस्थानों में आगामी शैक्षणिक सत्र के संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जानी हैं। डीएम को निर्देश दिया गया कि शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने से पूर्व संबंधित कॉलेज परिसरों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओ...