नई दिल्ली, अगस्त 16 -- नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सेवा कंपनी अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया मार्च, 2027 की तिमाही से चीन की स्मार्टफोन कंपनियों के ब्रांड ओप्पो, वनप्लस और रियलमी के लिए भारत में मोबाइल फोन का विनिर्माण शुरू करने की तैयारी में है। कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन एवं सीईओ जसबीर सिंह ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की चौथी तिमाही में परीक्षण उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है, जबकि वित्त वर्ष 2027-28 की पहली तिमाही में व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो जाएगा। अंबर पहले वर्ष में करीब 80 लाख स्मार्टफोन बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसके बाद उत्पादन क्षमता को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर दूसरे वर्ष में करीब 1.5 से 1.6 करोड़ इकाई तक पहुंचाने की योजना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...