ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में मना महिला दिवस
पाकुड़, मार्च 9 -- पाकुड़। शहर के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक मनोज भगत ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंच संचालन शिक्षक प्रीतम ओझा ने अपनी प्रभावशाली शैली में किया। इस अवसर पर शिक्षक कुमार सानू और सुभोजीत दत्ता ने महिलाओं की उपलब्धियों और समाज में उनकी समान भागीदारी पर प्रेरणादायक विचार रखे। वक्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित करते हुए समानता पर जोर दिया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की सभी महिला कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए गए। निदेशक मनोज भगत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता की भावना को सुदृढ़ करना है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.