गंगापार, जनवरी 3 -- क्षेत्र के भोपतपुर के काजीपुरवा में अनवारुल हक एंड यूनुस मेमोरियल ओपेन वॉलीबाल प्रतियोगिता आगामी चार जनवरी 2026 दिन रविवार को आयोजित की गई है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन, प्रयागराज के महासचिव आरपी शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता जिला वॉलीबाल संघ से संबद्ध एवं मान्यता प्राप्त है। उन्होंने जिले की समस्त टीमों व निर्णायकों से अपील की है कि वे उक्त प्रतियोगिता स्थल पर समय से पहुंचकर आयोजन को सफल बनावें। प्रतियोगिता में प्रवेश की इच्छुक टीमें आयोजक मंडल के सदस्य मो.जैद, मो.तारिक, इब्राहिम से संपर्क करके अपने टीम की भागीदारी सुनिश्चित करा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.