मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मुजफ्फरपुर, वसं। दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित द्वितीय मोहन मिश्रा मेमोरियल ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में रविवार को मुजफ्फरपुर के अभिषेक सोनू ने उपविजेता का खिताब जीता। मुजफ्फरपुर के विजेंद्र कुमार आठवें और राजीव रंजन 11वें स्थान पर रहे। महिला वर्ग में श्रेया राज दूसरे एवं भानू रंजन तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-12 वर्ग में उत्कर्ष कर्ण को प्रथम स्थान मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...