मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पहली पाली में एक तो दूसरी पाली में 25 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। ओपेन बोर्ड की इंटर परीक्षा में गुरुवार को महज 26 परीक्षार्थी और मैट्रिक परीक्षा में दोनों पाली मिलाकर 425 परीक्षार्थी शामिल हुए।जिले में 10 केन्द्रों पर ओपेन बोर्ड की मैट्रिक और इंटर की परीक्षा चल रही है। इंटर में पहली पाली में मैथिली, बांग्ला की परीक्षा थी। इसमें दो परीक्षार्थी आवंटित थे, जिसमें एक अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में लेखाशास्त्र और भोजपुरी की परीक्षा थी। 18 अगस्त तक ओपेन बोर्ड की इंटर की परीक्षा होनी है। मैट्रिक के परीक्षार्थियों की पहली पाली में योग शारीरिक शिक्षा का पेपर था तो दूसरी पाली में बेसिक कम्प्यूटर की परीक्षा थी। मैट्रिक की परीक्षा 12 अगस्त तक होनी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...