धनबाद, अप्रैल 14 -- जोड़ापोखर। जमशेदपुर में आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया शोटोकान शिकोकाई ओपेन कराटे चैंपियनशिप में कार्मेल स्कूल की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कुल 32 पदक झटके। टीम ने 10 स्वर्ण, 10 रजत और 12 कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। स्वर्ण विजेताओं में स्मृति, अन्वी, मधु, जिक्रा, शोमिली और शिवानी शामिल रहीं, जबकि रजत व कांस्य पदकों पर श्री शर्मा, अंबिका, जिज्ञासा, टिया, वेदिता, स्निग्धा, सानबी, विद्या और अदिति ने कब्जा जमाया। वहीं डीनोबली स्कूल के आहिल रजा ने कता में स्वर्ण व कुमीते में रजत पदक जीता। इस सफलता पर कोच शिहान गुलजार राजा और मैनेजर बुशरा गुलजार की देखरेख में पहुंचे खिलाड़ियों को स्कूल की प्राचार्या सिस्टर देवाश्री, मैनेजर सिस्टर प्रियल, को-ऑर्डिनेटर सिस्टर सुशीला समेत अन्य सिस्टर्स ने बधाई दी। प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.