ओपी से अपग्रेड होकर बना थाना : अब जवानों की कमी बनी चुनौती
पूर्णिया, जून 13 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड के सुदूर पश्चिमी इलाकों में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और ग्रामीणों को त्वरित सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित बलिया ओपी का इतिहास काफी पुराना है। वर्ष 1980-81 में बलिया ओपी की स्थापना की गई थी, लेकिन भूमि की उपलब्धता नहीं होने के कारण स्थापना के कुछ ही समय बाद इसे अकबरपुर ओपी में स्थानांतरित कर दिया गया था।
सुरक्षा व्यवस्था पर दबाव स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में एक साथ छह लोगों की हुई सामूहिक नृशंस हत्या की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर दबाव बढ़ा। इसके बाद बलिया ओपी को पुनः बलिया में स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान गांव के जमींदारों और स्थानीय लोगों ने थाना स्थापना के लिए जमीन भी दान में दी, जिसके बाद यहां पुलिस व्यवस्था को मजबूत कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.