नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अपनी 'आरएसएस' खड़ी कर दी है। यह आरएसएस है, राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना। सेना केवल नाम से नहीं है, बल्कि वह बावर्दी है। कंधे पर सितारे हैं, छाती पर बैज है, बैरेट कैप लगाए सेना के जवाब हाथों में स्टिक भी लिए हैं। कंधे पर सितारे उनकी रैंक के हिसाब से होंगे। सेना कमांडर, सीओ और इंस्पेक्टर पद भी है। बकौल ओम प्रकाश राजभर, गांवों के युवाओं को कौशल विकास के रास्ते पर ले जाने में यह सेना सहयोग करेगी। सुभासपा के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर कहते हैं कि पहले भी सुहेलदेव सेना बनाई गई थी, लेकिन तब लोगों को वर्दी नहीं दी गई थी। पीला गमछा और पीली टीशर्ट पहनकर लोग चल रहे थे। अब हम इन्हें आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर रहे हैं। इन्हें वर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.