ओपी राजभर ने अखिलेश पर किया तंज, सीजेपी के दम पर न चमकाएं राजनीति
लखनऊ, सितम्बर 4 -- सुभासपा के प्रमुख व पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) से सपा के सांठगांठ करने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि सुने हैं कि आप अभिजीत नक्षत्र में दीपक जलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच आपके घर में तिलचट्टे आने लगे, वह भी मुंह बांध के। टीवी में तो दिखाता है कि लाल वाला स्प्रे तिलचट्टों को खत्म करने के लिए होता है, यहां तो लाल वाले खुद ही तिलचट्टों से मदद मांग रहा है। ओपी राजभर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि बताइए भला, अपने कंसवादी लोडरों पर इतना भी भरोसा नहीं है कि जो अब 'तिलचट्टों' का साथ ले रहे हैं। आपके पिता और चच्चू एतना मेहनत किये! गांव-गांव साइकिल क पैडल मार-मार के समाजवादी पार्टी चलाए, यही दिन देखने के लिए कि बेटवा एसी में बइठ के तिलचट्टन के भरोसे सरकार बनाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.