नई दिल्ली, मई 5 -- उत्तर प्रदेश की राजनीति के दिग्गज नेता और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की सुरक्षा में तैनात एक सिपाही (गनर) ने खाकी की गरिमा को तार-तार कर दिया है। शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ चार साल तक रेप करता रहा और उसे धोखा देकर दूसरी जगह विवाह रचा लिया। युवती की शिकायत पर वाराणसी की सारनाथ पुलिस ने सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले के उजागर होने के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सिपाही को निलंबित भी कर दिया है।ब्यूटी पार्लर चलाने वाली युवती से की दरिंदगी वारदात वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र की है। पीड़ित युवती सारनाथ इलाके में ही एक ब्यूटी पार्लर चलाती है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में युवती ने बताया कि मिर्जापुर जिले के ड्रमंडगंज निवासी प्रशांत राय (29) पिछले चार वर्षों से उसके संपर्क में था। प्रशांत ...