ओपी राजभर के इकलौते MLC को मंच पर नहीं मिली कुर्सी; कार्यक्रम से लौटे, बिच्छेलाल बोले- मुझे आमंत्रण क्यों दिया
मऊ, जून 20 -- मऊ जंक्शन पर मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह के दौरान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के एमएलसी बिच्छेलाल राजभर नाराज होकर कार्यक्रम स्थल से लौट गए। उनका आरोप है कि उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित तो किया गया था, लेकिन मंच पर बैठने के लिए कुर्सी तक उपलब्ध नहीं कराई गई। इसको लेकर उन्होंने रेलवे अधिकारियों और जिला प्रशासन पर नाराजगी जताई। रेलवे के कार्यक्रम में विभिन्न अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। सुभासपा प्रमुख एवं प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर की पार्टी से एमएलसी बिच्छेलाल राजभर भी आमंत्रित अतिथियों में शामिल थे। लेकिन मंच पर बैठने की व्यवस्था नहीं होने से वह कार्यक्रम का बहिष्कार कर वापस लौट गए।मंच पर कुर्सी नहीं मिलने पर भड़के सुभासपा के MLC मीडिया से बातचीत में बिच्छेलाल राजभर ने कहा, 'ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.