लखनऊ, अगस्त 13 -- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश कार्यालय में घुसकर पार्टी नेताओं को गाली देने, अभद्र टिप्पणी करने और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने मामले में पुलिस से निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कार्यालय प्रभारी धर्म प्रकाश चौधरी की ओर से पुलिस में शिकायत भी दी गई है। डॉ. अरविंद राजभर के मुताबिक, राशिद अली नाम का एक व्यक्ति पार्टी कार्यालय पहुंचा और कार्यालय प्रभारी के केबिन में जाकर बहस करने लगा।धमकी देने वाले ने खुद को सपाई बताया आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए मंत्री ओम प्रकाश राजभर और अरविंद राजभर के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कीं। जब कार्यालय प्रभारी ने उससे समस्या बताने और उसका समाधान कराने की बात कही तो ...