धनबाद, अप्रैल 18 -- कतरास। रामकनाली ओपी के स्थानांतरण के बाद शुक्रवार को पुलिस जनसहयोग समिति द्वारा ओपी प्रभारी संतोष कुमार रवि को ससम्मान विदाई दी गई। समारोह में अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर रवि ने कहा कि कतरास की जनता से उन्हें अपार स्नेह और सहयोग मिला, जिसके कारण कई मामलों का सफल उद्भेदन संभव हो सका। कार्यक्रम में गोवर्धन महतो, ठाकुर महतो, पंकज वर्मा, लूकमान अंसारी, सुशील सिंह, मनोज गुप्ता, रामभजन बाउरी सहित कई लोग मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर नए थाना प्रभारी अलिशा कुमारी ने अपना पदभार ग्रहण कर ली है, जिनका भी स्थानीय जनप्रतिनिधयों व बुद्धिजीवियों ने सम्मानित कर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- बेंगाबाद थाना में मिलन समारोह का आयोजन मौके पर बीसीकेयू नेता राजेंद्र प्रसाद राजा, मुखिया निरंजन गोप, धकोकसं के क्षे...