अंबेडकर नगर, सितम्बर 20 -- अम्बेडकरनगर। जिले के मैनुद्दीनपुर निवासी प्रो.ओपी चौधरी को राज्यपाल ने शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर में कार्य परिषद का सदस्य नामित किया है। वे श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज वाराणसी के सेवानिवृत मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष हैं तथा डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य रह चुके हैं। जौनपुर विवि के कार्य परिषद के सदस्य के तौर पर लंबित मृतक आश्रितों को सेवा में रखवाने में सराहनीय कार्य किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...