मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कच्ची पक्की ओपी के पास स्थित एक मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की गई। चोर मंदिर में रखे दान पेटियों को उठा ले गए। वारदात के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। बताया गया कि पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।पुलिस ने बताया कि फुटेज में दिख रहा है कि तीन चोर एक ऑटो से मंदिर के पास पहुंचे। दो चोर मंदिर के गेट पर लगे ताले को तोड़ अंदर गए। वहीं, एक बाहर खड़ा रहा। अंदर घुसे चोरों ने दो दान पेटियों को तोड़कर उसमें रखा पैसे निकाल लिए और बाकी दो दान पेटियों को अपने साथ उठा ले गए। इसके बाद तीनों ऑटो से फरार हो गए। सुबह जब मंदिर के पुजारी पूजा करने पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। मामले को लेकर पुजारी ने कच्ची पक्की ओपी में आवेदन दिया...