ओपीडी से हटाकर पुनः इमरजेंसी वार्ड में लगाया गया एसी
लखीसराय, जून 17 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से एसी हटाकर ओपीडी में लगाए जाने के मामले में खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आ गया। बुधवार को इमरजेंसी वार्ड में पुनः एसी स्थापित कर दिया गया, जिससे भर्ती मरीजों को भीषण गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो गई है। साथ ही मामले को गंभीरता से लेते हुए इमरजेंसी वार्ड प्रभारी से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। यह भी पढ़ें- इमरजेंसी वार्ड का एसी खोलकर ओपीडी में लगाया, डीएस के निरीक्षण में खुली पोलमामले का विवरण ज्ञात हो कि हिन्दुस्तान ने बुधवार के अंक में "इमरजेंसी वार्ड का एसी खोल ओपीडी में लगाया" शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसमें इमरजेंसी जैसे संवेदनशील वार्ड में मरीजों की सुविधा के लिए लगाया गया एसी हटाकर ओपीडी में स्थापित कर दिया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.