ओपीडी सेवा ठप, सैकड़ों मरीज बैरंग लाैटे
समस्तीपुर, जुलाई 23 -- समस्तीपुर। अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर बुधवार को समस्तीपुर सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने एक दिवसीय कार्य बहिष्कार करते हुए ओपीडी सेवा पूरी तरह बंद रखी। डॉक्टरों ने अस्पताल परिसर में धरना देकर घटना की कड़ी निंदा की तथा दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी, अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चिकित्सकों को सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की। ओपीडी सेवा बंद रहने से जिले के विभिन्न प्रखंडों और दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से इलाज कराने पहुंचे सैकड़ों मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही अस्पताल के ओपीडी भवन के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी रही, लेकिन चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार के कारण न तो मरीजों की जांच हो सकी और न ही नियमित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.