लखीसराय, अप्रैल 29 -- सूर्यगढ़ा। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ओपीडी तथा इमरजेंसी में एक-एक चिकित्सक मंगलवार को उपस्थित देखे गए। डॉक्टरों की संख्या कम रहने से मरीजों को परेशानी हुई। रोस्टर के अनुसार दो-दो चिकित्सकों की उपस्थिति अनिवार्य होती है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के अनुसार सभी को समय पर आने का निर्देश पहले ही दिया जा चुका है। इसके बावजूद यदि कोई समय पर नहीं आ रहे हैं तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- समय से आयुष्मान आरोग्य मंदिर न खुलने से मरीज परेशान यह भी पढ़ें- गड़हनी : सीएचसी के औचक निरीक्षण में गायब मिले प्रभारी और स्वास्थ्य मैनेजर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...