अमरोहा, सितम्बर 22 -- मौसमी और संक्रामक बीमारियों के दौर में सरकारी-निजी अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती भीड़ के बीच सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 2268 मरीजों के पर्चे बने। इनमें 1526 नए मरीजों की आमद दर्ज की गई। वहीं अस्पताल में बुखार, खांसी, नजला, जुकाम के कुल 44 मरीज देखे गए। इनमें एच1एन1 के लक्षण वाले सात मरीजों की रैपिड एंजीजन किट से की गई जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। मौसमी और संक्रामक बीमारियों के बढ़ते ग्राफ के बीच सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की बेहिसाब भीड़ दिखाई दी। तेजी से करवट बदलते मौसम के बीच वायरल संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Unnao News: 911 मरीजों की भीड़ में व्यवस्था बेपटरी, 20 मीटर तक लगी कतार सरकारी-निजी अस्पतालों में खांसी, जुकाम, नजला, बुखार, एलर्जी, दमा, आंखों और फेंफड़ों मे...