ओपीडी में हर दिन 50 मरीजों की टीबी स्क्रीनिंग की गई अनिवार्य
मोतिहारी, अप्रैल 20 -- मोतिहारी,नगर संवाददाता। अब टीबी मरीज के इलाज से लेकर जांच में लापरवाही नहीं चलेगी । टीबी हॉस्पिटल सहित सदर अस्पताल व प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पर टीबी के मरीज की जांच , स्क्रीनिंग व ट्रूनेट मशीन से गला की स्वैब की जांच होगी। संदिग्ध का एक्सरे से लेकर सभी जांच होगी। इसको लेकर सरकार ने टीबी अस्पताल मोतिहारी को निर्देश जारी किया है कि हर रोज आउटडोर में कम से कम पचास मरीज की स्क्रीनिंग करनी होगी । संदिग्ध की मुफ्त में जांच से लेकर एक्सरे करना है। टीबी का लक्षण मिलने पर दवा शुरू कर देना है। इसके अलावा सदर अस्पताल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराने गए मरीज में अगर कोई संदिग्ध मिलता है तो एक्सरे करवाने से लेकर टीबी सेंटर पर ट्रूनेट से जांच करवाने का निर्देश दिया है । यह भी पढ़ें- दुलमाहा पंचायत के आयुष्मान आरोग्य शिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.