रांची, अप्रैल 14 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के स्वास्थ्य केंद्र (ओपीडी) में मंगलवार को स्वास्थ्य जांच के लिए लोगों की लंबी कतार लगी रही। विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लोग दूर-दूर से इलाज के लिए पहुंचे। ओपीडी में 136 लोगों की जांच कर उन्हें मुफ्त दवा दी गई। इसके लिए फाउंडेशन ने चिकित्सक डॉ. रंजीव कुमार और डॉ. गीता साइमंस को नियुक्त किया है। चिकित्सकों ने सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मरीजों की जांच की। इटकी पीएससी में चिकित्सक और संसाधनों की कमी के कारण ग्रामीणों को समुचित स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पाती थी। ऐसे में इस स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है, खासकर गरीब तबकों के लिए यह ओपीडी वरदान साबित हो रहा है। इधर, फाउंडेशन द्वारा संचालित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल में पहले दिन पढ़ाई के लिए प...