मुरादाबाद, मार्च 22 -- मुरादाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम में एकाएक आए जबरदस्त उतार चढ़ाव और ईद का त्योहार बीतने के बाद सोमवार को अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या काफी अधिक बढ़ने का अंदेशा लगाकर अलर्ट जारी किया गया है। मुरादाबाद में मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में सभी डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को मरीजों की संख्या काफी अधिक हो जाने के दृष्टिगत इलाज से जुड़े सभी इंतजामों को चाक चौबंद कर लेने के लिए निर्देशित किया गया है। मंडलीय जिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉक्टर संगीता गुप्ता ने बताया कि पिछले हफ्ते के आखिर में मौसम में हुए भारी उलटफेर के चलते बड़ी संख्या में कोल्ड इंफेक्शन, एलर्जी की चपेट में आए हैं वहीं, ईद के त्योहार के बाद डायरिया, गेस्ट्रोएंटाइटिस आदि से पीड़ित मरीजों की संख्या भी ओपीडी में काफी होने का अंदेशा है। अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.