रामपुर, फरवरी 27 -- रामपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव होने की वजह से बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या से पीड़ित होकर लोग इलाज कराने सरकारी और निजी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज चिकित्सकों के कक्ष के बाहर खड़े हुए थे। चिकित्सकों ने इनको देखने के बाद परामर्श दिया और आवश्यकता होने पर मरीजों को खून की जांच कराने की सलाह दी। चिकित्सकों के अनुसार इन दिनों मौसम बिल्कुल परिवर्तित हो चुका है। इसीलिए सेहत का ध्यान रखें और बाहर की चीजों से परहेज करें। सुबह-शाम की सर्दी से बचकर रखें। बच्चों और बुजुर्गों का खास तौर पर ध्यान रखें। उनके आहार में पौष्टिक दालें और सामग्री शामिल करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...